Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Maurya Express के B1 कोच में ट्रॉली बैग से मिला 3 लाख का गांजा, दो गिरफ्तार
    Crime

    Maurya Express के B1 कोच में ट्रॉली बैग से मिला 3 लाख का गांजा, दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. हटिया आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी तथा फ्लाइंग टीम ने रांची स्टेशन पर 15027 (मौर्य एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आते ही उसकी जांच की. जांच के दौरान कोच संख्या बी 1 में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में सोते पाए गए. पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अभिषेक सिंह, उम्र 31 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र सिंह, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार और गोविंद कुमार, उम्र 33 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र बिन, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार बताया. दोनों ने स्वीकार किया कि उनकी ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है.

    तुरंत उन्हें ट्रेन से उतार कर प्लेटफार्म पर लाया गया. इसकी जानकारी असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ मूरी को दी गई. मौके पर असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ मूरी पहुंचे और उनके व्यक्तिगत तथा बैग की तलाशी ली गई. तलाशी में पाया गया कि अभिषेक सिंह के पास स्काई ब्लू रंग के ट्राली बैग से 8 पैकेट तथा गोविंद कुमार के पास भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे 6 पैकेट गांजा बरामद हुआ. असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ मूरी के निर्देशानुसार सभी 14 पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जिसमें गांजा पाजिटिव पाया गया.

    कुल 30 किलो गांजा तौल कर हटिया पार्सल कार्यालय में सुरक्षित रखा गया. बरामद गांजा व अन्य सामान को एसआई साधना कुमारी द्वारा असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर मूरी तथा उपस्थित गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा राउरकेला (ओडिशा) से खरीदा था और रांची बस स्टैंड जाकर राकेश बिन नामक व्यक्ति के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहे थे. सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों आरोपियों को बरामद गांजा व अन्य सामान के साथ जीआरपी हटिया को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया.

    बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 3,00,000 रुपये है. इस अभियान में आरपीएफ हटिया पोस्ट के अधिकारी एवं कर्मचारी एसआइ साधना कुमारी, सीटी दीपक कुमार और फ्लाइंग टीम रांची में एएसआई अनिल कुमार, एचसी दिनेश प्रसाद, सीटी प्रदीप कुमार और सीटी वीएल मीना शामिल रहे.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ganja worth Rs 3 lakh recovered from trolley bag in B1 coach of Maurya Express Two arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group