Site icon Lahar Chakra

Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

Ranchi.बंगाल में चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 1 मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर ₹3071.50 हो गया है। पहले यह 2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर के भाव में कोई बदला नहीं हुआ है। यह 913 रुपये का ही है।मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से ₹3024 का हो गया है। पहले ₹2031 रुपये का था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹912.50 पर स्थिर है।

Exit mobile version