
Devghar.अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार की सुबह देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबाधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ अदाणी समूह के कई अधिकारी उपस्थित थे। बाबा मंदिर के गर्भ गृह में पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. दर्शन के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए गौतम अडानी ने कहा- मेरी लंबे समय से इच्छा थी कि बाबा धाम आकर महादेव के दर्शन करूं। यहां आकर असीम शांति मिली है. मैंने भगवान भोलेनाथ से झारखंड सहित पूरे देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है।
बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के अडानी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के घर पहुंचे। मंदिर से निकलने के बाद गौतम अदाणी सीधे गोड्डा लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के निजी आवास पर पहुंचे। जहां दोनों के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक शिष्टाचारपूर्ण और अत्यंत सार्थक मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान डॉ. निशिकांत दुबे ने गौतम अदाणी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिससे माहौल और भी सौहार्दपूर्ण हो गया।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। इस दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि निशिकांत दुबे उनके परम मित्र हैं। उनके प्रोत्साहन से ही उन्होंने गोड्डा में पावर प्रोजेक्ट लगाया है। उनका सहयोग गोड्डा पावर प्रोजेक्ट व ग्रुप के लिए हमेशा सकारात्मक रहा है। उनके मार्गदर्शन में झारखंड में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने सिमेंट प्लान के लिए कहा है और वे उस दिशा में भी काम कर रहे हैं।
सांसद उसने जो कह रहे हैं वे उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। वह भागलपुर के पीरपैंती जाएंगे. वहां की परियोजना पर चर्चा के बाद गौतम अदाणी गोड्डा स्थित पावर प्लांट भी जाएंगे, जहां ग्रुप के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.