Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Gaya/Dhanbad Railway: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में टीटीइ पर युवती से छेड़खानी का आरोप, ट्रेन में एस्कॉर्ट में चल रही पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Headlines

    Gaya/Dhanbad Railway: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में टीटीइ पर युवती से छेड़खानी का आरोप, ट्रेन में एस्कॉर्ट में चल रही पुलिस ने किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad.पटना से धनबाद आ रही गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में गुरुवार रात एक युवती के साथ टीटीइ ने टिकट बनाने के नाम पर छेड़खानी करनी शुरू कर दी. युवती हो-हल्ला करने लगी, तो ट्रेन में एस्कॉर्ट में चल रही रेल पुलिस की टीम ने टीटीइ को गिरफ्तार कर लिया. टीटीइ रोहतास के डालमिया नगर का रहनेवाला रोहन कुमार है. वह धनबाद मंडल में टीटीइ है. युवती ने टीटीइ के खिलाफ गया रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    युवती ने बताया है कि वह पटना से गया के लिए सफर कर रही थी. चाकंद रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद टीटीइ ने टिकट की मांग की. मेरे पास टिकट नहीं रहने पर उसने टिकट बनाने की बात कही. मुझसे कहा कि शौचालय के पास आओ. मैं ट्रेन के कोच एस-06 स्लीपर में सफर कर रही थी. मैं शौचालय के पास टिकट बनाने के लिए पैसे लेकर गयी, तो टीटीइ ने मेरे साथ छेड़खानी शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर धक्का देकर बाथरूम के पास धकेल दिया. मैं अपनी जान बचाकर सीट के पास आयी और एस्कॉर्ट में चल रही पुलिस से शिकायत की.

    पीड़ित युवती नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र की रहनेवाले वाली है. वह वर्तमान में अपने पति के साथ बोधगया में रहती है. इस संबंध में गया के रेल थाने के सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि युवती ने टीटीइ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    समिति ने कहा टीटीई निर्दोष, फंसाया गया है,

    दो माह पहले ही जून माह में रोहन कुमार भोपाल से धनबाद आये हैं. टिकट चेकिंग कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष सीआइटी सतीश कुमार ने कहा कि टीटीई रोहन को फंसाया गया है. मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ganga-Damodar Express Gaya/Dhanbad Railway TTE accused of molesting a girl passanger
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    May 31, 2026

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    May 31, 2026

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामा, कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोका, विरोध प्रदर्शन

    May 31, 2026

    MBBS पाठ्यक्रम पूरा करने की समयसीमा फिर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव, NMC ने मांगी राय

    May 31, 2026

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    May 31, 2026

    Jharkhand BJP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय झारखंड दौरा छह जून से, सात को युवाओं के साथ करेंगे संवाद

    May 31, 2026

    Petrol/Diseal: सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ Export Tax घटाया, बदलाव एक जून से लागू

    May 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group