Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: घाघीडीह में भारत आदिवासी पार्टी का जिला व प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार

Jamshedpur. घाघीडीह सामुदायिक भवन में रविवार को भारत आदिवासी पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें सभी 11 प्रखंड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.इस दौरान कई लोगों ने भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

संगठन का विस्तार करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रतेश डीन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप टोपनो, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह मुंडा व कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह बांदिया, गुडाबांदा प्रखंड अध्यक्ष विमल मुंडा व गुड़ाबांदा प्रखंड महासचिव कांद्रा मुर्मू को जिमेदारी दी गयी.नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया.

मौके पर महेंद्र अल्डा ने कहा कि संगठन को धरातल स्तर पर मजबूत करना है, इसलिए पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करें. साथ ही आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दें.

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version