


Ghatshila. गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत तालेबेड़ा में आनंद बेरा की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की रूपा बेरा का शव फंदे से लटका मिला है. बुधवार रात से नाबालिग घर पर नहीं थी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन नहीं मिली. उसके बाद गुरुवार को फंदे से झुलते शव को ग्रामीणों ने देखा. गांव के समीप एक बरगद के पेड़ पर चुनरी के फंदे के सहारे शव झूलता मिला. परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और घर लेकर आये. गुड़ाबांदा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी. पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू घटना की सूचना पर पहुंची थी. घटना के बारे जानकारी ली. परिजनों ने हत्या कर शव को बरगद के पेड़ पर लटकाने की आशंका जतायी है. बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा. गुड़ाबांदा थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने कहा जांच के बाद घटना के बारे में कहा जा सकता है.



