Site icon Lahar Chakra

Ghatshila Bjp : घाटशिला में भाजपा उम्मीदवार व चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन रुपये बांटते दिखे, खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन, विपक्ष पहले से लगा रहा आरोप

Ghatsila. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें मतदाताओं के बीच पैसे बांटते हुए देखा जा सकता है. लोग बाबूलाल जिंदाबाद नाम से नारे भी लगा रहे हैं. बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं.

उल्लेखनीय है कि चुनाव आचार संहिता लगने के पहले से विरोधी दल आरोप लगाते रहे हैं कि बाबूलाल सोरेन खुलेआम मतदाताओं को खरीदने की कोशिश में लगे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद चुनावी माहौल में हलचल मच गई है विपक्षी दलों ने इस घटना को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है. वे इस घटना को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए चुनाव आयोग से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह के प्रयासों से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है.

Exit mobile version