Site icon Lahar Chakra

Ghatshila By-Election: घाटशिला उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश औऱ भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने किया आय का खुलासा, जानें क्या है योग्यता? कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Ghatsila. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने शपथ पत्रों में अपने परिवार और वित्तीय विवरण का ब्योरा दिया है.

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन
बाबूलाल सोरेन बीए पास हैं. उनके पास 1.53 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. चल संपत्ति का मूल्य 1.10 करोड़ रुपये है.अचल संपत्ति 42.77 लाख रुपये का है. उनकी स्वयं की सालाना आय 8.85 लाख रुपये है. बाबूलाल सोरेन के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है. उनकी दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी बबीता सोरेन व्यवसाय करती हैं और उनकी सालाना आमदनी 7.27 लाख रुपये है. दूसरी पत्नी प्रियंका मुर्मू गृहिणी हैं और उनकी कोई आय नहीं है. बाबूलाल सोरेन के पास चल संपत्ति 76.86 लाख रुपये और अचल संपत्ति 14.67 लाख रुपये है.

झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन
झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन बीटेक पास हैं. उनके पास कुल 68.70 लाख रुपये की संपत्ति है. चल संपत्ति का मूल्य 57.17 लाख रुपये है. अचल संपत्ति का मूल्य 11.53 लाख रुपये है. उनके पास एक पेट्रोल पंप है, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है.उनकी स्वयं की सालाना आय 6.69 लाख रुपये है. उनकी कुल वार्षिक पारिवारिक आय 11.08 लाख रुपये है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नही है. उनकी पत्नी रशमिता मार्डी का सालाना वेतन 92,359 रुपये है, जो उनकी पारिवारिक आय में प्रमुख योगदान है.

Exit mobile version