Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बिहार विस चुनाव के साथ ही होगा घाटशिला उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने आठ राज्यों में उपचुनाव का किया ऐलान
    Headlines

    बिहार विस चुनाव के साथ ही होगा घाटशिला उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने आठ राज्यों में उपचुनाव का किया ऐलान

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के साथ ही देश के आठ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. आयोग के डिप्टी डायरेक्टर पी. पवन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि बिहार के साथ झारखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और उड़ीसा की सीटों पर भी उपचुनाव होंगे. झारखंड की घाटशिला, जम्मू-कश्मीर की बपदवाम और नगरौटा, राजस्थान की अंटा, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और उड़ीसा की नौपदा सीटों पर उपचुनाव होना तय हुआ है.

    चुनाव की निगरानी के लिए आयोग ने 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाने का निर्णय लिया है. इनमें 320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस, आईआरएएस व आईसीएस सेवा के अधिकारी शामिल होंगे. आयोग ने झारखंड कैडर से भी अधिकारियों के नाम मांगे हैं, लेकिन किन्हें पर्यवेक्षक बनाया जाएगा, इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    झारखंड में घाटशिला सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. यहां झामुमो विधायक और मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है. सीट खाली होने से इलाके में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. झामुमो ने दिवंगत विधायक के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. दूसरी ओर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है. दोनों ही नेता अपने-अपने दलों की ओर से प्रचार अभियान तेज कर चुके हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    विशेषज्ञों का मानना है कि घाटशिला उपचुनाव में लड़ाई दिलचस्प रहेगी. जहां झामुमो गठबंधन (इंडिया) स्वर्गीय रामदास सोरेन की विरासत को भुनाने की कोशिश करेगा, वहीं भाजपा संगठनात्मक ताकत और चंपाई सोरेन के राजनीतिक कद के सहारे मुकाबले को बराबरी पर लाने की रणनीति में है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Election Commission announced by-elections in eight states. Ghatshila by-election will be held along with Bihar assembly elections Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group