
Ghatsila. घाटशिला के बाकी गांव में शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गणेश दास के पुत्र सुधीर दास (26) के रूप में हुई है. हादसा के वक्त वह खेत में काम कर रहा था. जानकारी के अनुसार, सुधीर दास और उनके साथी अविनाश मानकी शुक्रवार की शाम खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया. एक जोरदार बिजली सुधीर दास के बेहद पास गिरी, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. सुधीर दास की शादी अभी एक साल पहले ही हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती हैं. बेटे की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
