Site icon Lahar Chakra

Ghatsila: कपागोड़ा के पास सरसों तेल लदा टैंकर पलटा, लग गयी आग, धू-धू कर जला

GHATSILA .घाटशिला थाना क्षेत्र के कपागोड़ा के पास सोमवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां सरसों तेल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया. पलटने के बाद काफी दूर तक टैंकर हाईवे पर रगड़ाया, जिससे उसमें आग लग गयी. इसके बाद टैंकर धू-धू कर जलने लगा. टैंकर जमशेदपुर से घाटशिला की ओर जा रहा था. हालांकि, चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचायी. हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. देर रात तक हाईवे जाम रहा. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आग को बुझाया गया. क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से किनारे किया गया. इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ.

Exit mobile version