Site icon Lahar Chakra

Ghatsila: आजसू पार्टी का मिलन समारोह एक जुलाई को घाटशिला में, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो होंगे शामिल

Ghatsila.आजसू पार्टी का मिलन समारोह एक जुलाई को घाटशिला में होगा. इसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई वरीय नेता शामिल होंगे. आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने जेएन पैलेस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बताया मिलन समारोह में कई सामाजिक और राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता आजसू पार्टी की विधिवत सदस्यता हासिल करेंगे. बैठक का संचालन पार्टी के आजसू पार्टी के नेता सुखलाल हेंब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद मंगल टुडू ने किया. मौके पर रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य के चहुंमुखी विकास की परिकल्पना सिर्फ आजसू ही कर सकती है, क्योंकि इस राज्य के विकास का पैमाना वर्तमान सरकार के पास नहीं है.

Exit mobile version