Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Ghatsila: बिजली पोल के नीचे मिला सबर युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका, हाईटेंशन तार टूटकर गिरा मिला, शरीर बुरी तरह झुलसा
Headlines

Ghatsila: बिजली पोल के नीचे मिला सबर युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका, हाईटेंशन तार टूटकर गिरा मिला, शरीर बुरी तरह झुलसा

News DeskBy News DeskNovember 17, 2026Updated:November 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ghatsila. गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के तेंतुलडांगा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सबर युवक की मौत हो गई। गांव के समीप खुले मैदान में 11 केवी हाईटेंशन बिजली के पोल के नीचे युवक का झुलसा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर बिजली का तार भी टूटा हुआ पाया गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।

मृतक की पहचान अर्जुनबेड़ा निवासी महेश्वर सबर के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी पुष्पा सबर और तीन बच्चों के साथ तेंतुलडांगा स्थित अपने ससुराल में रहता था। घटना के संबंध में पत्नी ने बताया कि रविवार को वह घर के अंदर खाना निकाल रही थी। इसी दौरान महेश्वर घर से बाहर निकला था। कुछ देर बाद गांव के पास बिजली के पोल के नीचे उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उसका शरीर बुरी तरह झुलसा हुआ मिला।

घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी और तीनों छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

Jharkhand: पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसकी प्रेमिका की कर दी हत्या, कमरे से दो शव मिले, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने पर गुड़ाबांदा थाना के एसआई राजेश हांसदा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया बिजली करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Congress ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बनायी स्क्रीनिंग कमेटी, कई वरिष्ठ नेताओं को किया शामिल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसकी प्रेमिका की कर दी हत्या, कमरे से दो शव मिले, आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Congress ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बनायी स्क्रीनिंग कमेटी, कई वरिष्ठ नेताओं को किया शामिल

November 17, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसकी प्रेमिका की कर दी हत्या, कमरे से दो शव मिले, आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Ghatsila: बिजली पोल के नीचे मिला सबर युवक का शव, करंट लगने से मौत की आशंका, हाईटेंशन तार टूटकर गिरा मिला, शरीर बुरी तरह झुलसा

November 17, 2026

Congress ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बनायी स्क्रीनिंग कमेटी, कई वरिष्ठ नेताओं को किया शामिल

November 17, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group