Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में BJP-JMM का चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर, आज आएंगे हेमंत और कल्पना, आखिरी दिन नौ नवंबर को घाटशिला आ सकते हैं अमित शाह
    Headlines

    Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में BJP-JMM का चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर, आज आएंगे हेमंत और कल्पना, आखिरी दिन नौ नवंबर को घाटशिला आ सकते हैं अमित शाह

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur . घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विपक्षी दल भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में पार्टी के शीर्ष नेता कई चुनावी रैलियां और रोड शो करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच नवंबर को, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी छह नवंबर को, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सात नवंबर को और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आठ नवंबर को प्रचार करेंगे.

    उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नौ नवंबर को घाटशिला आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी चुनाव प्रचार के लिए घाटशिला आने की संभावना है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन भी निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक प्रचार कर रहे हैं. इस बीच, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं गांडेय सीट से विधायक कल्पना सोरेन द्वारा तीन से आठ नवंबर तक कई रैलियां आयोजित करने की घोषणा की है. पूर्व कैबिनेट मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन होने के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    दिवंगत नेता के पुत्र और झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन का मुकाबला भाजपा नेता चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन से होगा. संबंधित घटनाक्रम में, भाजपा की झारखंड इकाई के महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज रसूल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने के लिए निष्कासित कर दिया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit Shah may come to Ghatsila on the last day Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में आज से BJP-JMM का चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर Ghatsila By-Election: BJP-JMM election campaign will gain momentum from today in Ghatsila by-election Hemant and Kalpana will arrive today November 9. आखिरी दिन नौ नवंबर को घाटशिला आ सकते हैं अमित शाह आज आएंगे हेमंत और कल्पना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group