Site icon Lahar Chakra

Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव में BJP-JMM का चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर, आज आएंगे हेमंत और कल्पना, आखिरी दिन नौ नवंबर को घाटशिला आ सकते हैं अमित शाह

Jamshedpur . घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विपक्षी दल भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में पार्टी के शीर्ष नेता कई चुनावी रैलियां और रोड शो करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच नवंबर को, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी छह नवंबर को, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सात नवंबर को और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आठ नवंबर को प्रचार करेंगे.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नौ नवंबर को घाटशिला आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों के भी चुनाव प्रचार के लिए घाटशिला आने की संभावना है.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपई सोरेन भी निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक प्रचार कर रहे हैं. इस बीच, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं गांडेय सीट से विधायक कल्पना सोरेन द्वारा तीन से आठ नवंबर तक कई रैलियां आयोजित करने की घोषणा की है. पूर्व कैबिनेट मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को निधन होने के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था.

दिवंगत नेता के पुत्र और झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन का मुकाबला भाजपा नेता चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन से होगा. संबंधित घटनाक्रम में, भाजपा की झारखंड इकाई के महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज रसूल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने के लिए निष्कासित कर दिया

Exit mobile version