Site icon Lahar Chakra

Ghatsila By Election: घाटशिला में आज प्रत्याशी डोर टू डोर कर सकेंगे जनसंपर्क, कल डाले जायेंगे वोट

Ghatsila . घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार की अवधि नौ नवंबर की शाम पांच बजे समाप्त हो गयी. 11 नवंबर की सुबह सात बजे से इस सीट पर वोट डाले जायेंगे. तब तक प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे. हालांकि, उनको किसी तरह की बैठक, सभा या रैली करने की अनुमति नहीं है.

मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 2,55,823 मतदाता (1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिला) कुल 300 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे. उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग करेगा.

विधानसभा क्षेत्र व सीमाओं पर बनाये गये चेकपोस्ट पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी. 14 नवंबर को मतगणना के बाद विजेता घोषित किया जायेगा.

Exit mobile version