
Ghatsila. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जायेगी. इससे पहले भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सत्ताधरी दल झामुमो पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, घाटशिला उपचुनाव में हार के डर से बौखलाई झामुमो आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है. नियमतः 48 घंटे पहले बाहरी लोगों को वहां से निकल जाना था, लेकिन कई बाहरी मंत्री-विधायक घाटशिला के विभिन्न गांवों में खुलेआम पैसे बांट रहे हैं.
इस संबंध में एसडीओ, उपायुक्त समेत चुनाव आयोग को सूचना दी गई है. निश्चित हार सामने देख कर, ऐसा अनैतिक आचरण कर रहे ये लोग जनमत की ताकत को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं. घाटशिला की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी.
