Site icon Lahar Chakra

Ghatsila By Election: घाटशिला उपचुनाव को लेकर CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा; रामदास दा की अर्धांगिनी के साथ है पूरा झारखंड

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें भाषण देते हुए वह भावुक हो जाती हैं. सीएम ने कहा कि रामदास दा की शक्ति बनकर हर संघर्ष में साथ रहीं उनकी अर्धांगिनी आज भावनाओं से भर आयीं. झारखंड, घाटशिला और झामुमो गठबंधन उनके साथ है. हर कदम, हर परिस्थिति में. रामदास दा अमर रहें.

दरअसल, मंगलवार को  गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन की चुनावी जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पत्नी लोगों को को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने मौजूद लोगों से पुत्र सोमेश सोरेन को आशीर्वाद देने की अपील की थी.

Exit mobile version