
Jamshedpur घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है. मतगणना जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई. पांचवें राउंड की मतगणना के बाद JMM के सोमेश सोरेन, BJP के बाबूलाल से 6217 वोटों से आगे चल रहे हैं. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो को अब तक 27467 वोट मिले हैं. वहीं बाबूलाल सोरेन को 21250 वोट मिले हैं.
इस विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था.
पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ)-सह-उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई. उसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई. इस सीट से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सोमेश चंद्र सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के बीच है. सोमेश झामुमो विधायक रामदास सोरेन के पुत्र हैं, जिनके 15 अगस्त को निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था.
*मतगणना- राउंड 06*
1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 21250
2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 27467
3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -239
4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) -106
5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-6061
6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-76
7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-59
8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-43
9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-394
10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 137
11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 85
12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-264
13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय- 431
14. NOTA- 827