Site icon Lahar Chakra

Ghatsila News: शालीमार एक्सप्रेस के कोच से मिला शव, घाटशिला स्टेशन पर उतारा गया, पहचान में जुटी आरपीएफ

Ghatsila.टिटलागढ़-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. आरपीएफ ने के एस-5 कोच से बरामद शव को घाटशिला रेलवे स्टेशन पर उतारकर 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

आरपीएफ एएसआई चंद्रशेखर महतो ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे जवानों ने शव देख कर इसकी जानकारी घाटशिला स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और शव को उतारा गया।मृतक की विस्तृत पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हालांकि, टीटी के अनुसार मृतक टिटलागढ़ से शालीमार की ओर जा रहा था.

Exit mobile version