Site icon Lahar Chakra

Ghatsila Election: CM हेमंत और कल्पना सोरेन 3 से 8 नवंबर तक घाटशिला मेंं संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, कई सभाएं और रोडशो करेंगे JMM ने जारी किया कार्यक्रम

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया है. कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 3 नवंबर से 8 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे.

 कार्यक्रम की शुरुआत 3 नवंबर को मुसाबनी के कुईलीसूता मार्शल ग्राउंड से होगी, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4 नवंबर को कल्पना सोरेन घाटशिला के गालूडीह आंचलिक मैदान में दोपहर 12 बजे और गुड़ाबंदा के सिंहपुरा जयघंटापुर मैदान में दोपहर 2.30 बजे सभा करेंगी.

6 नवंबर को हेमंत सोरेन दामपाड़ा में, 7 नवंबर को धालभूमगढ़ में और 8 नवंबर को घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मैदान में दोपहर 1 बजे सभा करेंगे. 8 नवंबर को ही कल्पना सोरेन मऊभंडार में सभा के साथ जादुगोड़ा से मुसाबनी तक रोड शो करेंगी. इस दौरान सिदो-कान्हू चौक, सुरदा क्रॉसिंग और मुसाबनी बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभाएं होंगी.

Exit mobile version