Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ghatsila: एचसीएल के मऊभंडार प्लांट को लेकर सांसद विद्युतवरण महतो ने झामुमो पर किया पलटवार, लगाये ये आरोप
    Headlines

    Ghatsila: एचसीएल के मऊभंडार प्लांट को लेकर सांसद विद्युतवरण महतो ने झामुमो पर किया पलटवार, लगाये ये आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. एचसीएल के मऊभंडार प्लांट बंद कराने के आरोप पर सांसद विद्युतवरण महतो ने झामुमो पर पलटवार किया है. दरअसल, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य कि ओर से भाजपा पर ये आरोप लगाये गये थे. रविवार को सांसद विद्युतवरण महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एचसीएल की बंद खदानों को चालू कराने का कार्य भाजपा ने किया है जबकि झामुमो के द्वारा खदान को खोलने में लंबे समय तक अड़ंगा डाला गया था.

    इतना ही नहीं, झामुमो ने मऊभंडार प्लांट को चालू कराने के लिए आज तक कोई पहल नहीं की है जबकि उनके (सांसद) प्रयास से एचसीएल ने प्लांट का डीपीआर बनाने के लिए मेसर्स मेकॉन को आर्डर दिया है. सांसद ने कहा कि मऊभंडार प्लांट को चालू कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरदा, केंदाडीह और राखाकॉपर माइंस के लीज रिन्यूअल के लिए झामुमो कि राज्य सरकार ने वर्षों तक मामले को लटकाये रखा,

    जिससे हजारों स्थानीय मजदूर बेरोजगारी की मार झेलते रहे. दुर्भाग्यजनक यह रहा कि दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के द्वारा भी जल्द लीज देने कि मांग सरकार से कि गयी थी लेकिन सरकार ने अपने विधायक कि भी बात को अनसुना कर दिया. सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद चालान बंद हो गया था जिससे माइंस में उत्पादन बंद हो गया था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    हालांकि तत्कालीन भाजपा कि रघुवर सरकार ने अंडरटेकिंग देकर माइंस का संचालन जारी रखवाया. सब लीज को लेकर माइंस डिपार्ट कि ओर से सुरदा माइंस का संचालन करने वाली आइआरएल पर 200 करोड़ और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 900 करोड़ का अतिरिक्त पेनाल्टी लगाया गया था. बावजूद इसके तत्कालीन रघुवर सरकार ने माइंस का संचालन जारी रखा और बाद में पेनल्टी को भी माफ कराया था. उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के समय सुरदा माइंस का लीज समाप्त होने के बाद माइंस बंद हो गया था.

    झामुमो-कांग्रेस की सरकार चाहती तो अंडरटेकिंग देकर माइंस का संचालन जारी रखा सकती थी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया. इसी तरह, केंदाडीह माइंस का संचालन भी करीब 11 साल बाद भाजपा कि सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी और तत्कालीन सीएम रघुवर दास के पहल से संभव हुआ था. सांसद ने धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट का निर्माण राज्य सरकार के कारण लंबित होने का आरोप लगाया. एयरपोर्ट निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये एलॉट होने के बावजूद राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही है. उन्होंने क्षेत्र में केंद्र सरकार के मदद से सड़क का जाल बिछाने का भी दावा किया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila: MP Vidyutvaran Mahato hit back at JMM over HCL's Maubhandar plant Ghatsila: एचसीएल के मऊभंडार प्लांट को लेकर सांसद विद्युतवरण महतो ने झामुमो पर किया पलटवार leveled these allegations लगाये ये आरोप?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group