
Ghatsila. एक बार फिर डायन के शक में हत्या की वारदात सामने आयी है. घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने धोराशाई गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, लुकूई धीवर 70 वर्ष अपने घर में अकेले रहती थी. पिछले 2 साल पहले उसे डायन बोलकर गांव के ही सुनील धीवर नामक व्यक्ति ने मारपीट की थी. ताजा घटनाक्रम के अनुसार लुकुई धीवर रविवार को खाना पीना खाकर अपने घर में सोई थी, सुबह में उसका शव खून से लथपथ अवस्था में मिला.
