Site icon Lahar Chakra

Ghatsila: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ, सांसद व विधायक ने दिखायी हरी झंडी

Ghatsila.घाटशिला रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को ‘गीतांजलि एक्सप्रेस’ (12859/12860) और ‘आज़ाद हिंद एक्सप्रेस’ (12129/12130) के आधिकारिक ठहराव का शुभारंभ किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने हरी झंडी दिखायी. इन दोनों प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से घाटशिला और आसपास के यात्रियों को मुंबई, पुणे, हावड़ा सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों तक आवागमन में अभूतपूर्व सुगमता मिलेगी। लंबे समय से की जा रही इस मांग हेतु रेल मंत्रालय और रेलवे प्रशासन से लगातार संपर्क और प्रयास जारी था, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप आज यह सौगात क्षेत्र की जनता को समर्पित हुई। इन सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव से न केवल रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि घाटशिला में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को भी एक नई गति और दिशा मिलेगी।

सांसद ने कहा कि इस महत्वपूर्ण रेल सौगात के लिए रेल मंत्रालय एवं दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन का हार्दिक आभार! इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय क्षेत्रवासियों का आत्मीय स्नेह और उत्साह अत्यंत अभिभूत करने वाला रहा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Exit mobile version