Site icon Lahar Chakra

Ghatsila: 7 मई से घर से गायब युवक का शव बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा बसुआ घाट पर मिला

Ghatsila.बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्वर्णरेखा नदी के बासुआ घाट से शुक्रवार को एक युवक की लाश बरामद हुई. युवक की पहचान बनकटा गांव निवासी सुमन सिंह के बड़े पुत्र राजू सिंह के रूप में हुई. युवक के पांव में रस्सी बंधे थे. वहीं, गले में चोट का निशान थे. हत्या के बाद शव को नदी में फेंकने की आशंका है. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. बताया कि प्रथम दृष्ट्या में हत्या प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पायेगी. जानकारी के अनुसार, राजू सिंह बीते सात मई की शाम घर में मोबाइल छोड़कर निकला था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की. शुक्रवार को नदी में शव मिला.

Exit mobile version