
Ghatsila. धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार अनियंत्रित हुए। सड़क किनारे बने ड्रेन में गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्य मौके पर पहुंचे। निजी एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
हालत नाजुक देख दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में रथुर चंद्र भकत 23 साल, कलिकापुर का रहने वाला है। वह चाकुलिया थाना क्षेत्र के सानडांगरी गांव में रिश्तेदार के घर से कलिकापुर लौट रहा था। दूसरा घायल अमियो महतो 45 साल, पिंड्राशोल का रहने वाला है। वह धालभूमगढ़ की ओर से चाकुलिया जा रहा था। हादसा सातकटिया जंगल के पास हुआ।
