Site icon Lahar Chakra

Ghatsila : ICC गेट के सामने वाहन ने बाइक को रौंदा, हलदुबनी लौट रही महिला की मौत, पुत्र गंभीर

घाटशिला. हिकिम मार्डी अपनी मां धानो मार्डी के साथ बाइक से डुमरिया से अपने घर हलुदबनी लौट रहा था. इसी बीच मऊभंडार आइसीसी गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक से उसकी मां गिर गयी और वाहन चालक उस पर वाहन चढ़ाते हुए फरार हो गया. इससे धानो मार्डी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की है.

हादसे के बाद हिकिम मार्डी और उसकी मां धानो मार्डी को आसपास के ग्रामीणों की मदद से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉ मीरा मुर्मू ने धानो मार्डी को मृत घोषित कर दिया. हिकिम मार्डी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा. फिलहाल, घायल का इलाज चल रहा है.

Exit mobile version