Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Giridih Accident: एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत, तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर
    Crime

    Giridih Accident: एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कंटेनर ने कुचला, एक की मौत, तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा मोड़ पर सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कंटेनर ने कुचल दिया. हादसे में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, एक महिला व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह दस बजे की है. इस घटना में ग्राम दामा निवासी बुधनी देवी (55) पति ईश्वर पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, मृतका की बेटी चमेली देवी (25) व तीन बच्चे स्वीटी कुमारी, (10), कृष्णा पंडित (8) और अंकित कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को खड़ाकर मौके से फरार हो गया.

    इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. घायलों को इलाज के लिए डुमरी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इस दौरान सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. घायलों में बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है. वहीं, घायल महिला का पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजा व फुट ओवर ब्रिज नहीं होने के सवाल को लेकर करीब तीन घंटे तक जीटी रोड को जाम कर दिया.

    ”अखबार का संपादक” विवि के कुलपति से जबरन वसूली, धमकी देने के आरोपों में गिरफ्तार

    पुलिस, विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो आदि के समझाने, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने व घायलों के इलाज में होने वाले खर्च में सहयोग की बात के बाद लोग सड़क से हटे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगोदर भेज दिया और कंटेनर को जब्त कर थाना ले आयी है. इसके अलावा सड़क दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है.

    Jamshedpur: जेआरडी टाटा एंगलिंग प्रतियोगिता में 15 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four people including three children in critical condition Giridih Accident: Container crushes five members of a family one dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ”अखबार का संपादक” विवि के कुलपति से जबरन वसूली, धमकी देने के आरोपों में गिरफ्तार

    July 30, 2026

    Jamshedpur: जेआरडी टाटा एंगलिंग प्रतियोगिता में 15 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन

    July 30, 2026

    Jharkhand: प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से कर दी हत्या

    July 30, 2026
    Recent Post

    ”अखबार का संपादक” विवि के कुलपति से जबरन वसूली, धमकी देने के आरोपों में गिरफ्तार

    July 30, 2026

    Jamshedpur: जेआरडी टाटा एंगलिंग प्रतियोगिता में 15 किलो की मछली पकड़कर हरु मोदी बने चैंपियन

    July 30, 2026

    Jharkhand: प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से कर दी हत्या

    July 30, 2026

    NEET UG Counselling: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नीट-यूजी काउंसलिंग की समीक्षा की; छात्रों की चिंताएं दूर करने के निर्देश दिये

    July 30, 2026

    अब झारखंड में सड़कों पर ZEN-Z, JPSC और JSSC की परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन

    July 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group