Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Giridih : 10 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एनआइए समेत कई एजेंसिया कर रहीं पूछताछ
    Crime

    Giridih : 10 लाख का इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, एनआइए समेत कई एजेंसिया कर रहीं पूछताछ

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. माओवादी जोनल कमेटी के मेंबर और 10 लाख के इनामी नक्सली 70 वर्षीय रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने रविवार देर रात गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वह मूल रूप से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराडीह का रहनेवाला है. बताया जाता है कि रामदयाल कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और मधुबन के तराई वाले इलाके में छिपकर अपना इलाज करा रहा था. उसके पुत्र बैजनाथ महतो ने उसे समर्पण के लिए प्रेरित किया. बेटे ने ही गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा का संदेश उसके पास पहुंचाया, जिसके बाद वह आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो गया.

    रामदयाल महतो कई बड़े इनामी नक्सलियों के साथ काम कर चुका है. इनमें मिसिर बेसरा, प्रयाग मांझी, अनल दा उर्फ पतिराम मांझी, अजय महतो उर्फ टाइगर, कृष्णा हांसदा आदि शामिल हैं. वह लंबे अर्से से पारसनाथ से लेकर टुंडी तक सक्रिय रहा है. उसका दस्ता पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी, टुंडी समेत अन्य इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 75 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. कुछ माह पूर्व 25 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद मिसिर बेसरा व अजय महतो के निर्देश पर रामदयाल महतो ही पारसनाथ इलाके में संगठन का काम देख रहा था. उसके समर्पण की जानकारी विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को दी गयी. रामदयाल को फिलहाल मधुबन में ही रखा गया है और एनआइए, सीआरपीएफ, विशेष शाखा समेत सहित अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Giridih: Naxalite with a bounty of Rs 10 lakh surrenders several agencies including NIA are interrogating him
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    June 21, 2026

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group