Site icon Lahar Chakra

झारखंड के गोड्डा में हथियार के बल पर साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म  ,मानवता हुई शर्मसार।

झारखंड के गोड्डा में हथियार के बल पर साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म  ,मानवता हुई शर्मसार।
झारखंड में मानवता को एक बार पुनः हथियार के बल पर शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दीया गया है।
झारखंड के गोडा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिससे पूरे झारखंड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गोडा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवाड़ा दुर्गा मंदिर के पास महर्षि आश्रम में बोकारो की एक साध्वी से चार हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा बंदूक की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है ।जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगो में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना के बाद इलाके में लोगों में एक तरह का आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने हैं। गोड्डा जिले के जिला कप्तान पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं और स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं । यह घटना सोमवार की रात्रि की है। वही इस पूरे प्रकरण में प्रशासन ने एक स्थानीय व्यक्ति दीपक राणा को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है। महिला थाना में एसपी ने पीड़िता से पूछताछ की और मेडिकल जांच हेतु भेजा गया है।
साध्वी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात सत्संग के बाद सभी लोग सत्संग से निकल चुके थे और कुछ लोग थे ।इसी बीच चार व्यक्ति आश्रम में जबरन घुस आए ।बदसलूकी और मारपीट करने लगे ।मौजूद लोगों को बंदूक के नोक पर एक कमरे में सभी को बंद कर दिया ,और सभी ने साध्वी को एक कमरे में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।इस तरह के घटना से पूरे झारखंड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना से जहां झारखंड और मानवता शर्मसार हुई है वही झारखंड के लोगों में आक्रोश है। इस पूरी घटना पर राज्य के अधिकारियों की निगाहें बनी हुई है । राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी कैंप कर सकते हैं।
ए के मिश्र

Exit mobile version