Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Gold Monetization Scheme बंद, अल्पावधि जमा जारी रहेगी, सरकार ने योजना की घोषणा 15 सितंबर, 2015 को की थी, 2024 तक 31,164 किलोग्राम सोना जुटाये
    Headlines

    Gold Monetization Scheme बंद, अल्पावधि जमा जारी रहेगी, सरकार ने योजना की घोषणा 15 सितंबर, 2015 को की थी, 2024 तक 31,164 किलोग्राम सोना जुटाये

    News DeskBy News DeskMarch 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सरकार ने बेहतर होती बाजार स्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वर्ण मौद्रीकरण योजना (गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम) को बुधवार से बंद करने का फैसला किया है. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि बैंक एक से तीन साल वाली अपनी अल्पकालिक स्वर्ण जमा योजनाओं को जारी रख सकते हैं. सरकार स्वर्ण मौद्रीकरण योजना के तहत नवंबर, 2024 तक लगभग 31,164 किलोग्राम सोना जुटा चुकी थी. सरकार ने इस योजना की घोषणा 15 सितंबर, 2015 को की थी. इसे लाने का उद्देश्य लंबी अवधि में सोने के आयात पर देश की निर्भरता को कम करने के साथ देश में परिवारों और संस्थानों द्वारा रखे गए सोने को जुटाना था ताकि इसका उपयोग उत्पादक उद्देश्यों के लिए किया जा सके.

    जीएमएस में अल्पकालिक बैंक जमा (एक-तीन वर्ष), मध्यम अवधि सरकारी जमा (पांच-सात वर्ष) और दीर्घकालिक सरकारी जमा (12-15 वर्ष) के रूप में तीन घटक शामिल हैं. मंत्रालय ने कहा, ‘स्वर्ण मौद्रीकरण योजना के प्रदर्शन की पड़ताल और बाजार की उभरती स्थितियों के आधार पर 26 मार्च, 2025 से जीएमएस के मध्यम अवधि और दीर्घकालिक सरकारी जमा वाले घटकों को बंद करने का निर्णय लिया गया है.’ हालांकि, जीएमएस के तहत बैंकों द्वारा पेश की जाने वाली अल्पकालिक बैंक जमा (एसटीबीडी) की सुविधा बैंकों के अपने विवेक पर जारी रहेगी. बैंक वाणिज्यिक व्यवहार्यता का आकलन कर एसटीबीडी को जारी रखने का फैसला कर सकते हैं.

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    इस संबंध में रिजर्व बैंक के विस्तृत दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा.
    मंत्रालय ने कहा कि जीएमएस के मध्यम-अवधि वाले घटक के तहत कोई भी सोना जमा 26 मार्च, 2025 से स्वीकार नहीं किया जाएगा. लेकिन इस घटक के तहत मौजूदा जमा जीएमएस के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुरूप अवधि पूरी होने तक जारी रहेगा. नवंबर, 2024 तक जमा कुल 31,164 किलोग्राम सोने में से अल्पकालिक स्वर्ण जमा 7,509 किलोग्राम, मध्यम अवधि स्वर्ण जमा (9,728 किलोग्राम) और दीर्घकालिक स्वर्ण जमा (13,926 किलोग्राम) था. जीएमएस में लगभग 5,693 जमाकर्ताओं ने भाग लिया. सोने की कीमतें एक जनवरी, 2024 को 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम से 26,530 रुपये यानी 41.5 प्रतिशत बढ़कर 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (25 मार्च 2025 तक) हो गई हैं.

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    164 kg of gold will be collected by 2024 2015 31 Gold Monetization Scheme closed short term deposits will continue the government announced the scheme on September 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए 5000 रुपये वसूलने के आरोप की जांच के आदेश

    April 20, 2026

    Jindal Steel : जिंदल स्टेनलेस स्टील खुदरा बाजार में उतरी, निर्माण क्षेत्र में बढ़ाया दायरा

    April 20, 2026

    Jharkhand: सरकारी अस्पतालों में कैंसर जांच मुफ्त होगी, इलाज की सुविधाओं का विस्तार करने का भी फैस

    April 20, 2026

    TATA WORKES UNION NEWS: संविधान से उपर है टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री पदाधिकारी! ग्रेड रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्हाट्सएप ग्रुप से एग्जिट होने वाले TWU डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह अब ड्यूटी रिलीज़ और यूनियन की कार जैसी सुविधाएं भी छोड़ेंगे: अरविंद पांडे

    April 20, 2026

    Hot Weather School Timing Change : बढती गर्मी को लेकर सरकार ने बदला स्कूलों का समय, 8 तक की कक्षाएं सुबह 11:30 बजे तक, 09 से 12 तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी

    April 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group