Site icon Lahar Chakra

Gold Price Hike: अमेरिका-चीन के बीच टकराव बढ़ने से सोने में बड़ा उछाल, 6,250 रुपये की तेजी के साथ 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Mumbai.स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की भारी मांग के कारण शुक्रवार को दिल्ली में सोने के मूल्यों में बड़ा उछाल दिखा. सोने का भाव 6,250 रुपये की तेजी के साथ 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है. विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से घरेलू कीमतों में तेजी आयी.

बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चार दिनों की तेज गिरावट के बाद 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,250 रुपए की तेजी के साथ 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. पिछले सत्र में इसका भाव 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी वैश्विक रुख के अनुरूप 2,300 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 95,500 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गयी.

Exit mobile version