Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»KOLKATA : बहनोई ने साली की हत्या कर शव के तीन टुकड़े किए, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन ब्लॉक करने से था नाराज
    Crime

    KOLKATA : बहनोई ने साली की हत्या कर शव के तीन टुकड़े किए, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन ब्लॉक करने से था नाराज

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • गॉल्फग्रीन इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, कचरा में मिला था सर 

    कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के गॉल्फग्रीन इलाके में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. शुक्रवार सुबह इलाके में कचरे के ढेर से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपित और मृतका के बहनोई आतिउर लस्कर को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने साली को प्रेम प्रस्ताव ठुकराने और फोन पर ब्लॉक करने से नाराज होकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

    पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खतीजा बीबी के रूप में हुई है, जो दक्षिण 24 परगना की निवासी थी. वह गॉल्फग्रीन इलाके में घरेलू कामगार के रूप में काम करती थी और रोज सुबह बस से कोलकाता आती थी तथा शाम को लौट जाती थी. खतीजा का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी. उसकी बड़ी बहन और बहनोई भी उसी इलाके में रहते थे.

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित आतिउर, जो पेशे से पेंटिंग करता है, खतीजा को पसंद करने लगा था. उसने कई बार खतीजा को प्रेम प्रस्ताव दिया, जिसे खतीजा ने ठुकरा दिया. इसके बाद खतीजा ने आरोपित को फोन पर ब्लॉक कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने इस हत्या की साजिश रची.

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    गुरुवार को खतीजा और आतिउर रोज की तरह एक साथ कोलकाता आए. दिनभर अपने-अपने काम करने के बाद आतिउर ने खतीजा को रात में साथ खाने का प्रस्ताव दिया. इसी दौरान दोनों के बीच फोन ब्लॉक करने को लेकर बहस हुई. आरोपित ने पहले खतीजा को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई. इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और धारदार हथियार से शव के तीन टुकड़े कर दिए. इन टुकड़ों को उसने प्लास्टिक की थैली में डालकर गॉल्फग्रीन इलाके में फेंक दिया.

    शुक्रवार सुबह खतीजा का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में उसकी तस्वीर दिखाकर पूछताछ शुरू की. कुछ लोगों ने मृतका की पहचान की और बताया कि वह अक्सर एक व्यक्ति के साथ देखी जाती थी. इस सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपित आतिउर लस्कर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    कोलकाता पुलिस की डीसी (साउथ सबर्बन) विदिशा कलिता दासगुप्ता ने कहा कि मृतका की पहचान के लिए उसकी तस्वीर लोगों को दिखाई गई. दुकानदारों ने महिला को पहचानते हुए जानकारी दी कि वह अक्सर एक व्यक्ति के साथ रहती थी. इसी जानकारी के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया. हालांकि, हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है. आरोपित के बयान में कुछ असंगतियां हैं, जिनकी जांच जारी है.

    पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Golfgreen murder case update from Bengal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026
    Recent Post

    JNAC/JAMSHEDPUR: उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के सतर्कता एवं सझबूझ के कारण लेखापाल,अभियंता एवं संवेदक का गठजोड़ उजागर ! बिना काम,बिल भुगतान पर लगा रोक?

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group