Site icon Lahar Chakra

Gondia Chhapra Special Train :गोंदिया एवं छपरा जंक्शन के मध्य एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा‘‘

बिलासपुर –

आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है, जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।

इसी कड़ी में रेलवे द्वारा होली के अवसर पर मार्ग गोंदिया-छपरा जंक्शन की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिये की जा रही है । यह ट्रेन गोंदिया से गाड़ी संख्या 08865 तथा छपरा से गाड़ी संख्या 08866 के साथ चलेगी । इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 11 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 01 एसी टू सहित कुल 20 कोचों के साथ रवाना होगी ।
08865 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल गोंदिया से दिनांक 02 मार्च, 2026 तथा 08866 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल छपरा से 04 मार्च, 2026 को छुटेगी । इस गाड़ी की विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है –

1. गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

यह ट्रेन गोंदिया एवं छपरा के मध्य एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी ।

08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल – 01 मार्च, 2026 को गोंदिया से 17:00 बजे रवाना होकर 18:00 बजे डोंगरगढ़, 18:26 बजे राजनंदगांव, 19:20 बजे दुर्ग 20:05 बजे रायपुर, 20:55 बजे भाटापारा, 20:15 बजे उसलापुर, 23:41 बजे पेंड्रा रोड, 00:20 बजे अनूपपुर, 00:55 बजे शहडोल, 2:08 बजे उमरिया, 4:35 बजे कटनी 6:05 बजे सतना, 9:00 बजे मानिकपुर जंक्शन, 10:50 बजे प्रयागराज छिवकी, 12:00 चुनार, 17:05 बजे वाराणसी, 18:50 जौनपुर, 1940 बजे केराकत, 20:08 बजे ओड़िहार, जंक्शन,20:55 बजे गाजीपुर, 22.08 बजे बलिया, 22:50 बजे रेवती, 23 :32 बजे बकुलहा, दिनांक 03 मार्च, 2026 को सुबह 00.45 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08864 दिनांक 03 मार्च 2026 को 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर, 5:18 बजे बकुलहा, 5:52 बजे रेवती, 6:35 बजे बलिया, 07.45 बजे गाजीपुर, 08:40 बजे ओड़िहार, 9:38 केराकत, 10:25 बजे जौनपुर, 12:50 बजे वाराणसी, 16:00 बजे चुनार, 18:30 बजे प्रयागराज छिवकी, 20:30 बजे मानिकपुर, 21:15 बजे सतना, 22:50 बजे कटनी 00.30 बजे उमरिया,01:52 बजे शहडोल, 02. 36 बजे अनूपपुर, 03:18 बजे पेंड्रा रोड, 05:15 बजे उसलापुर, 06:08 बजे भाटापारा, 7:15 बजे रायपुर, 8:10 बजे दुर्ग, 8:38 बजे राजनंदगांव, 09:04 बजे डोंगरगढ़ दिनांक 04 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

(2) गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया छपरा दिनांक 2 मार्च 2026 को गोंदिया से 17:00 रवाना होकर 4 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08866 दिनांक 4 मार्च 2026 को छपरा से 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 05 मार्च 2026 को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या (08865/08866) गोंदिया-छपरा-गोंदिया के मध्य के स्टेशनों का ठहराव एवं समय सारणी भी गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया के अनुसार ही रहेगी।

Exit mobile version