Site icon Lahar Chakra

Good News! 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता के लिए Indigo Airlines नयी विमान सेवा शुरू करेगा, हफ्ते में तीन दिन होगी फ्लाइट

Ranchi. रांची और पूर्णिया के लोगों के साथ इनके आसपास के जिलों के लिए खुशखबरी है. इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता के लिए नई विमान सेवा शुरू करेगा. यह फ्लाइट प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी।इंडिगो के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने से बिहार-झारखंड के लोगों को सहूलियत होगी. यह विमान रांची से सुबह 7.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगा. कोलकाता से यात्रियों को लेकर दोपहर 1.40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा. इसी दिन यह विमान फिर रांची वाया कोलकाता के लिए प्रस्थान करेगा.

इसके बाद पूर्णिया से यह विमान दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर कोलकाता जाएगा. कोलकाता से प्रस्थान कर यह विमान रात 8.45 बजे रांची पहुंचेगा. इस विमान के शुरू होने से रांची से पूर्णिया जानेवाले यात्रियों को सहूलियत होगी.

Exit mobile version