Site icon Lahar Chakra

Good News : Tatanagar से Patna के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर जल्द शुरू होगा, चक्रधरपुर पहुंचा रैक

Chakardharpur. जमशेदपुर से पटना के बीच सफर आसान होने वाला है. वंदे भारत एक्सप्रेस को दौड़ाने की प्रक्रियाएं अंतिम चरण में है. ट्रेन की रैक चक्रधरपुर पहुंच चुकी है. ट्रेन परिचालन के समय और तिथि की जल्द ही घोषणा कर दी जायेगी. केसरिया रंग का यह वंदे भारत एक्सप्रेस अपने सफर शुरू करने को तैयार है. टाटा से पटना के बीच की दूरी 486 किलोमीटर है. अन्य ट्रेनों में सफर करने में 10-12 घंटे का समय लगता है. वंदे भारत एक्सप्रेस से यह सफर छह से सात घंटे में पूरा हो जाएगा. वर्तमान में टाटानगर से एकमात्र वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो रांची से हावड़ा के बीच चलती है.

Exit mobile version