Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सरकार ने दिया झटका, पाउच दूध पर GST हटने की खबर गलत, केवल UHT दूध होगा सस्ता
Headlines

सरकार ने दिया झटका, पाउच दूध पर GST हटने की खबर गलत, केवल UHT दूध होगा सस्ता

News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

NEW DELHI : हाल ही में केंद्रीय GST काउंसिल की बैठक के बाद यह खबर फैली कि अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांडेड पाउच दूध पर 5% GST हटने से कीमतें 3-4 रुपये प्रति लीटर कम होंगी. लेकिन अमूल ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने साफ किया कि ताजा पाउच दूध पर पहले भी GST नहीं था और भविष्य में भी नहीं रहेगा.

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि GST 2.0 के तहत पाउच दूध सस्ता होगा, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम फैल गया. मेहता ने कहा कि यह जानकारी भ्रामक है. पाउच दूध हमेशा से शून्य प्रतिशत GST के दायरे में रहा है.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

जयेन मेहता ने बताया कि GST में बदलाव केवल UHT (Ultra High Temperature) दूध पर लागू होगा. UHT दूध पर पहले 5% GST लगता था, जिसे 22 सितंबर 2025 से हटा लिया जाएगा. इससे टेट्रा पैक या एसेप्टिक पैकेजिंग वाला दूध सस्ता होगा. UHT दूध को 135 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके जीवाणुरहित किया जाता है, जो बिना फ्रिज के महीनों तक सुरक्षित रहता है. यह दूध शहरों, होटलों और यात्रियों के बीच लोकप्रिय है.

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

उपभोक्ताओं और किसानों को फायदा
सरकार का कहना है कि यह कदम महंगाई के दौर में UHT दूध को सस्ता बनाएगा और डेयरी उद्योग व किसानों को भी लाभ होगा. हालांकि, रोजमर्रा के पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह पहले से ही टैक्स-मुक्त है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group