Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»उत्पाद विभाग भर्ती अभियान में मौत पर राजनीति… सरकार बोली 11 अभ्यर्थियों की हुई है मौत का, मंत्री बन्ना बोले, सिर्फ चार की गयी है जान
    Headlines

    उत्पाद विभाग भर्ती अभियान में मौत पर राजनीति… सरकार बोली 11 अभ्यर्थियों की हुई है मौत का, मंत्री बन्ना बोले, सिर्फ चार की गयी है जान

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को कहा कि एक्साइज कांस्टेबलों के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान सिर्फ चार अभ्यर्थियों की मौत हुई है. उनका यह बयान राज्य पुलिस के दावे के उलट है जिसमें 11 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी. गुप्ता ने आंकड़ों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये संख्या गलत है. गुप्ता ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, ये आंकड़े कहां से आ रहे हैं? ये प्रामाणिक नहीं हैं. कुल चार लोगों की मौत हुई है.”

    उन्होंने इन मौतों के लिए कोविड महामारी के बाद बढ़ती हृदय संबंधी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि डॉक्टर व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं. गुप्ता ने कहा, किसी भी उम्मीदवार की मृत्यु वास्तव में दुखद है.’ पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने रविवार को बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो, तथा रांची, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों में एक-एक अभ्यर्थी की मौत हुई है.

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है. झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 22 अगस्त से शुरू हुई और नौ सितंबर तक चलेगी. उन्होंने बताया कि 30 अगस्त तक कुल 127,772 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 78,023 सफल हुए.

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    इस बीच, झारखंड भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि सरकारी कुप्रबंधन के कारण शारीरिक परीक्षा के दौरान अब तक कम से कम 13 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर बाउरी ने स्थिति से निपटने के सरकार के तरीके की आलोचना की. विधानसभा में विपक्ष के नेता बाउरी ने पलामू में आरोप लगाया, शारीरिक परीक्षा के दौरान अब तक कम से कम 13 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. इस अभियान में कुप्रबंधन स्पष्ट है. मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है. यह झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार की विफलता है,

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Politics on deaths in excise department recruitment drive
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026
    Recent Post

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026

    Petrol/Diseal Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि

    May 19, 2026

    2010 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG

    May 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group