Site icon Lahar Chakra

Jharkhand: , राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Ranchi.झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सामाजिक न्याय, समानता और समरसता के प्रेरणास्रोत, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन. झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘देश को संविधान रूपी ग्रंथ से ताकत, समता और समानता का अधिकार देने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन.सोरेन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रांची के डोरंडा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
Exit mobile version