Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे ने फिर काटा बवाल; जंबू अखाड़ा के बंटी के घर गया था मारपीट करने, लोगों ने पीटा, गंभीर
    Jamshedpur

    राज्यपाल रघुवर दास के भतीजे ने फिर काटा बवाल; जंबू अखाड़ा के बंटी के घर गया था मारपीट करने, लोगों ने पीटा, गंभीर

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कमलेश साहू, दुर्गा यादव और अन्य के खिलाफ नशे की हालत में महिलाओं से मारपीट, अभद्र व्यवहार, पथराव करने का आरोप, शिकायत दर्ज

    JAMSHEDPUR: ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजा कमलेश साहू रविवार रात 8 बजे जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह के भालुबासा स्थित घर पहुंचा. पथराव किया. महिलाओं के साथ हाथापाई भी की. महिलाओं के कपड़े फाड़ दिये. इससे आक्रोशित लोगों ने भाजपा नेता कमलेश साहू को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की.

    टूट गया हाथ, शरीर के कई हिस्सों में चोट

    पिटाई से कमलेश का एक हाथ टूट गया है. इसके अलावे उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगी है. उसे टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना में बंटी सिंह के साथी मयूर का पैर भी टूट गया है.

    कमलेश को हेलमेट पहना पुलिस ने निकाला

    सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर 1 भोला प्रसाद और सीतारामडेरा थाना प्रभारी पहुंचे. लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे. यहां पुलिस ने कमलेश को घायल अवस्था में बंटी के घर से बाहर निकाला. बाहर निकालने के दौरान पुलिस ने कमलेश को हेलमेट पहनाया, ताकि उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सके.

    बंटी के घर पुलिस का विरोध, बदतमीजी की

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    पुलिस की गाड़ी में बैठाने के दौरान आसपास और परिवार की महिलाओं ने डीएसपी का विरोध किया. महिलाओं ने डीएसपी भोला प्रसाद के साथ भी धक्का मुक्की की. जब पुलिस ने उन लोगों के साथ सख्ती बरती, तो महिलाएं शांत हुई. इसके बाद कमलेश को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भेजा गया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया. मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज

    घटना के बाद जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सीतारामडेरा थाना पहुंचे. यहां बंटी के बड़े भाई बृज किशोर के बयान पर कमलेश साहू, दुर्गा यादव और अन्य के खिलाफ नशे की हालत में महिलाओं से मारपीट , अभद्र व्यवहार, पथराव करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

    विवाद का कारण फुटबॉल टूर्नामेंट

    हरिजन स्कूल मैदान के पास रविवार को बस्ती की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. मैच के दौरान ही कमलेश साहू के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, मामला शांत करा दिया गया. इसी बात को लेकर कमलेश शाम को नशे की हालत में आया और विवाद कर मारपीट शुरू कर दी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    सरयू राय और काले पहुंचे बंटी के घर

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले बंटी के घर पर पहुंचे. यहां उन्होंने बंटी के परिवार से बात की.

    भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे कमलेश को देखने

    कमलेश साहू के साथ हुई मारपीट की घटना की सूचना पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष टीएमएच के सीसीयू में पहुंचे और घायल की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान टीएमएच में भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, राम बाबू तिवारी भी पहुंचे थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp jammu akhada Jamshedpur kamlesh sahu Raghubar das
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group