


Jamshedpur. गोविंदपुर थाना अंतर्गत अमलतास सिटी निवासी व यूको बैंक के कैशियर अमित कुमार के घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने अलमीरा का लॉकर तोड़कर पांच लाख के गहने व 20 हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली. चोरी करने के बाद बदमाश खिड़की के रास्ते ही फरार हो गये. चोरों ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया था. घटना गुरुवार रात की है. शुक्रवार की सुबह घरवालों की नींद खुलने के बाद बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी के दौरान जब कमरे को खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला. इसके बाद घरवालों ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला तो हैरान हो गये. अलमीरा खुला था और लॉकर में रखा सारा गहना गायब था. सूचना पर गोविंदपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर आश पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में पांच युवकों की तस्वीर पुलिस को मिली है.



