Site icon Lahar Chakra

गुड़ाबांदा: हर गांव टोले से बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करायें बीईईओ

 गुड़ाबांदा. प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को स्कूल रूआर कार्यक्रम 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ डांगुर कोड़ा, प्रमुख शुभजीत कुमार मुंडा, प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) सुरेश कुमार महतो व पंचायत समिति सदस्य पुष्पा महतो के संयुक्त तत्वावधान में द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश कुमार महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेषतः 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को नामांकन अभियान चलाकर शिक्षा से जोड़ कर विद्यालय में वापस लाना है. बच्चों का नियमित उपस्थिति बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

Exit mobile version