Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Gumla Crime: बर्थडे पार्टी में बियर पिला कर नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, घटना में शामिल थे पांच युवक, जिसमें तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
Crime

Gumla Crime: बर्थडे पार्टी में बियर पिला कर नौवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, घटना में शामिल थे पांच युवक, जिसमें तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

News DeskBy News DeskDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Gumla.बर्थडे पार्टी में बियर पिला कर चैनपुर प्रखंड की नौवीं कक्षा की छात्रा को गुमला शहर लाकर किराये के घर में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश मे आया है. इस घटना में पांच युवक शामिल थे, जिसमें तीन युवकों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी नाबालिग है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं. पुलिस ने राहुल बड़ा (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

छात्रा को स्कूल से अपने साथ ले गये थे पांचों युवक: घटना के बाद पीड़िता ने पांच लड़कों को आरोपी बनाया है. जिसमें से छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया व दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना में आरोपियों का सहयोग किया. इस संबंध में पीड़िता ने चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में कहा गया है कि वह गांव की जनजाति लड़की है. चैनपुर प्रखंड में एक किराये के मकान में रहती है. 10 दिसंबर को वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान उसके शिक्षक ने कहा कि कुछ दोस्त तुमसे मिलने आये हैं. इसके बाद वह क्लास से निकल कर अपने दोस्तों से मिलने चली गयी तो, देखा कि राहुल बड़ा के साथ अन्य युवक भी हैं.

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

उसमें से एक युवक ने कहा कि मेरा जन्मदिन है. पार्टी मनाने चलो. इसके बाद वे लोग डरा धमका कर उसे टोंगो गांव ले गये, जहां छात्रा को जबरन बियर पिलाया और एक स्कॉर्पियो में बैठा कर गुमला ले आये. फिर किराये के कमरे में एक युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद राहुल समेत एक अन्य युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद पीड़िता को मड़इकोना गांव ले जाया गया, जहां उसे एक युवक ने अपने घर में रात भर रखा. दूसरे दिन 11 दिसंबर की सुबह उसे उसके चैनपुर स्थित किराये के घर में छोड़ा. तब पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी.

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि नाबालिग बच्ची को फुसलाकर गुमला ले जाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है. दो युवक रोहित व आनंद ने आरोपियों का साथ दिया है. शनिवार को राहुल बड़ा व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि तीन अन्य फरार हैं. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group