Site icon Lahar Chakra

गुमला में पुत्र से परेशन पिता ने अपने एकलौते पुत्र को टांगी से काटकर की हत्या

पुत्र से परेशन पिता ने अपने एकलौते पुत्र को टांगी से काटकर की हत्या

गुमला जिले से एक दर्दनाक खबर प्रकाश में आया है कि पिता ने शराबी बेटे से परेशान होकर अपने इकलौते पुत्र को टांगी से काट कर हत्या कर दिया । मामला रायडीह थाना अंतर्गत सिलम गायनो टोली गांव निवासी शुकरा खड़िया ने शनिवार की देर रात्रि को अपने ही एकलौते अविवाहित पुत्र भीखा खड़िया उम्र 25 वर्ष की टांगी से मार कर हत्या कर दी। घटना जंगल में आग की तरह फैल गई lसुबह में घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आफताब अंसारी ए एस आई प्रसिद्ध तिवारी, अशोक तिवारी, विनय कुमार सशत्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हत्या के कारणों का पता करते हुयें शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता शुकरा खड़िया ने बताया कि उसका पुत्र रोजाना नशा में धूत हो कर घर आता था और बूढ़े माता पिता को मारपीट करता था। जिससे काफी माता-पिता प्रशांत और विचलित रहते थेl शनिवार की रात को वे सो रहे पुत्र भीखा खड़िया घर का खुला खिड़की फांदकर अंदर प्रवेश किया । उसी दौरान आत्म रक्षा हेतु घर के अंदर से ही अपने बेटा को टांगी से काट कर हत्या कर दी
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक,मुखिया श्वेता उराँव, वीरेंद्र उराँव,समाज सेवी मंगल लोहरा,चुमनु उराँव घटना स्थल में मौजूद थे।
एके मिश्र

Exit mobile version