Site icon Lahar Chakra

Gumla News: बाजार से घर लौट रहे वृद्ध की की हत्या, डायन बिसाही में हत्या की आशंका, धारधार हथियार से बेरहमी से काटा गया

Gumla.पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित तिलेईडीह गांव निवासी गेदला बड़ा (60) की बेरहमी से सोमवार की रात को हत्या कर दी गयी. तेज धारधार हथियार से काटा गया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि डायन बिसाही के शक में उसकी हत्या हुई है. हालांकि,पुलिस हत्या के संबंध में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है. पुलिस अभी हत्या की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार गेदला बड़ा प्रखंड मुख्यालय सोमवार को साप्ताहिक बाजार सब्जी बिक्री करने आया था. सब्जी बेचकर अपने साइकिल से गांव लौट रहा था. तभी बड़काडांड़ के समीप गेदला बड़ा पहुंचा, तो पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इधर पालकोट पुलिस को सूचना मिलते ही थानेदार मो जहांगीर दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. वहीं पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version