Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Guru Parv Nagar Kirtan: गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से निकला विशाल नगर कीर्तन, साकची में हुआ समापन, युद्ध कौशल का प्रदर्शन, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पुष्प वर्षा कर स्वागत
    Headlines

    Guru Parv Nagar Kirtan: गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर टेल्को गुरुद्वारा से निकला विशाल नगर कीर्तन, साकची में हुआ समापन, युद्ध कौशल का प्रदर्शन, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पुष्प वर्षा कर स्वागत

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर जमशेदपुर में सिख समाज की ओर से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया. टेल्को से निकली विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा का समापन साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर हुआ. आगे-आगे ऊंट एवं घोड़े पर सवार सिख किशोर चल रहे थे और उसके पीछे-पीछे सिख मार्शल आर्ट गतका के पांच जत्थे चल रहे थे. इसमें शामिल छोटे-छोटे बच्चों भी सामर्थ्य अनुसार युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया. फूलों से सजी पालकी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं पंच प्यारे शोभायमान थे.

    श्रद्धा के अनुसार पालकी साहब के आगे जल छिड़क झाड़ू देकर रास्ते को साफ किया जा रहा था और पुष्प वर्षा लगातार हो रही थी. पर्व के दौरान सिख समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सुबह 11 बजे से लोग नगर कीर्तन के मार्ग में खड़े होकर अपनी ओर से अभिवादन किया. दिनभर सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही. टेल्को से लेकर साकची एरिया तक लोगों में उत्साह चरम पर रहा. नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्दे नजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. संगतों ने भक्तिभाव और उत्साह के साथ अरदास लगायी. पंज प्यारों की अगुवाई में शहर में निकले नगर कीर्तन में पालकी साहिब, बैंड, झांकी, कीर्तन का जत्था एवं गुरु वाणी शब्द पर कीर्तन करती संगत मौजूद रही.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    नगर कीर्तन में ये हुए शामिल

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी सड़क पर झाड़ू लगाकर अपनी भक्ति को दिखाया. टेल्को गुरुद्वारा साहिब में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अजितेश मोंगा, प्रधान भगवान सिंह को चेयरमैन राम किशन सिंह, चेयरमैन अजीत सिंह, प्रधान बलविंदर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. नगर कीर्तन में पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए. संचालन टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a huge Nagar Kirtan started from Telco Gurudwara concluded in Sakchi display of war skills Guru Parv Nagar Kirtan: On the 358th Prakash Parv of Guru Govind Singh Ji welcome of Sri Guru Granth Sahib by showering flowers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group