Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»Gutkha Pan Masala Banned : राज्य में गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लागू
Jharkhand

Gutkha Pan Masala Banned : राज्य में गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लागू

News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची.  राज्य सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है. सूबे में अब गुटखा और तंबाकू या निकोटीन युक्त पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह आदेश खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2)(a) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (निषेध और बिक्री पर प्रतिबंध) विनियम, 2011 के तहत लागू किया गया है.

यह प्रतिबंध एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा और इस अवधि में किसी भी तरह की अवैध बिक्री या उत्पादन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अतिरिक्त मुख्य सचिव सह राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जन स्वास्थ्य को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए लिया गया है. सरकार ने निर्देश दिया है कि यह आदेश राज्य के प्रमुख हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों में लगातार तीन दिनों तक प्रकाशित किया जाए, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंचे। इसके अलावा, यह अधिसूचना झारखंड सरकार के ई-गजट में भी प्रकाशित की जाएगी.

इस आदेश की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भेजी गई हैं. राज्य के सभी डिविजनल कमिश्नर, उपायुक्त, सिविल सर्जन और पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध का पूरी सख्ती से पालन किया जाए.

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गुटखा और तंबाकू युक्त पान मसाला कैंसर, हृदय रोग और कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. झारखंड में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों की संख्या अधिक है, जिससे युवा और किशोर सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. सरकार के इस फैसले से न केवल जनस्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि युवा पीढ़ी को भी नशे की लत से बचाया जा सकेगा.

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसमें भारी जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी शामिल होगी.

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

सरकार के इस कदम का आम जनता और सामाजिक संगठनों ने खुले दिल से स्वागत किया है. लोगों का मानना है कि यह निर्णय झारखंड को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026
Recent Post

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group