Site icon Lahar Chakra

HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

हाजीपुर |

बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुपौल और नई दिल्ली के बीच नई दैनिक स्पेशल ट्रेन (04072/04071) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन सहरसा-मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से होकर चलेगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में 3 एसी थ्री-टियर (3AC), 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। यह ट्रेन उत्तर बिहार, मिथिलांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए नई दिल्ली तक सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

नई दिल्ली से सुपौल स्पेशल का समय

गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल का संचालन 06 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे (21:35) प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 8:53 बजे सोनपुर, 9:05 बजे हाजीपुर, 10:10 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन 12:35 बजे बरौनी, 1:03 बजे बेगूसराय, 2:18 बजे खगड़िया, 2:40 बजे मानसी, 3:10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 3:45 बजे सहरसा होते हुए सुबह 6:35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

सुपौल से नई दिल्ली स्पेशल का समय

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल का संचालन 08 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन सुपौल से सुबह 7:45 बजे खुलेगी और 9:35 बजे सहरसा, 10:08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10:53 बजे मानसी, 11:05 बजे खगड़िया, 11:38 बजे बेगूसराय, 12:20 बजे बरौनी, 1:30 बजे शाहपुर पटोरी, 2:50 बजे हाजीपुर, 3:05 बजे सोनपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

मिथिलांचल और उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह स्पेशल ट्रेन विशेष रूप से सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी। त्योहारों, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और अन्य आवश्यक यात्राओं के दौरान इस ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले NTES, RailOne ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Exit mobile version