Site icon Lahar Chakra

Hariwansh Nominet Rajyasabha : हरिवंश फिर बने राज्यसभा सांसद, JDU ने नहीं भेजा तो राष्ट्रपति ने किया नामित

New Delhi. राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश को फिर से राज्यसभा की सदस्यता मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। हरिवंश का कार्यकाल कल समाप्त हो गया था। उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के स्थान पर मनोनीत किया गया है। गृह मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इस बार उन्हें जेडीयू ने राज्यसभा नहीं भेजा था। माना जा रहा था कि अब राज्यसभा का उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन उन्हें एक और चांस मिल गया है। यह मौका उन्हें नामित करके दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी आदेश के चलते उन्हें मनोनीत किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि एक मनोनीत सांसद के रिटायरमेंट से जो रिक्ति हुई है, उस स्थान पर हरिवंश को मौका दिया गया है। अब वह फिर से राज्यसभा सांसद होंगे। हरिवंश को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था, लेकिन बीते कुछ समय से उनके रिश्तों में वह गर्मजोशी नहीं दिखी है।

Exit mobile version