Site icon Lahar Chakra

Hazaribag: हथियारबंद उग्रवादियों ने उरीमारी के Coal Depo में मचाया उत्पात, सीसीएल कर्मी को मारी गोली, वाहनों में लगा दी आग

Hazaribag. हजारीबाग के उरीमारी क्षेत्र में बुधवार रात उग्रवादियों ने फिर से उत्पात मचाया. हथियारबंद उग्रवादियों ने न्यू बिरसा कोल डिपो में लेवी की मांग को लेकर देर रात फायरिंग की और एक सीसीएल कर्मी को गोली मार दी. इसके अलावा, उग्रवादियों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी और दो अन्य जेसीबी और तीन हाईवा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

घटना की जानकारी के मुताबिक, उग्रवादियों ने बुधवार की रात 12 से 1 बजे के बीच इस हमले को अंजाम दिया. हमले के दौरान पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक सीसीएल कर्मी के पैर में गोली लगी. हमलावरों ने जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया, और बाकी दो जेसीबी व तीन हाईवा वाहनों को नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Exit mobile version